Loading...

नववर्ष मेला की प्रतियोगिताओं में सैकड़ों बच्चों ने लिया भाग

Gargachary Times 16 March 2026, 18:27 94 views
Mathura
नववर्ष मेला की प्रतियोगिताओं में सैकड़ों बच्चों ने लिया भाग
मथुरा। नववर्ष मेला समिति मथुरा प्रतियोगिता विभाग के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के परिणाम और पुरस्कार वितरण 18 मार्च को सेठ बी०एन० पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित नवसंवत्सर मेला में दिए जायेंगे।          नवसंवत्सर 2083 (हिंदू नववर्ष) के उपलक्ष्य में नववर्ष मेला समिति के प्रतियोगिता विभाग द्वारा जूनियर और सीनियर वर्ग में मेंहदी, पोस्टर बनाओ और रंग भरो प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें 380 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मेंहदी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में बहनों ने माखन खाते हुए गोपाल जी और सीनियर वर्ग में सिंह पर सवार दुर्गा मां को दर्शाते हुए मनोहारी मेंहदी रचाई गईं। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जल संरक्षण और सीनियर वर्ग में ऑपरेशन सिंदूर पर मनोहारी पोस्टर बनाकर उनमें रंग उकेरे गए। रंग भरो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई और सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ० केशव बलिराम हेडगेवार के रेखाचित्र में सुंदर रंग भरे गए।           मुकेश शर्मा मीडिया प्रभारी ने बताया कि 17 मार्च को सायं 5 बजे से सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिताएं कृष्ण चन्द गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधव कुंज में होंगी। नवसंवत्सर 2083 की पूर्व संध्या पर 18 मार्च  को सेठ बी०एन० पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल नववर्ष मेला में रंगोली, रूप सज्जा, लोकगीत, एकल और सामूहिक नृत्य, गायन प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं के परिणाम और पुरस्कार स्वरूप नकद धनराशि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान मंच से दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार भी दिया जायेगा। प्रतियोगिताएं मंत्री डॉ० दीपा अग्रवाल, संयोजक हरवीर सिंह, सह संयोजक दीपेश श्रीवास्तव, राजीव पाठक के निर्देशन में हुई। इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, अनिरुद्ध अग्रवाल, गंगाधर अरोड़ा, विशाल रुहेला, समीर बंसल, डॉ० जमुना शर्मा, राजीव कृष्ण, अनुराधा शर्मा, डा० सीमा मिश्रा, रेखा शर्मा, ब्रजनंदन सिंह, वृषभान गोस्वामी, दिनेश सिंह, महावीर सिंह, रुकमपाल, फूलचंद, शुचि अग्रवाल आदि समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24