Loading...

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के अंतर्गत यूपी में 90 हजारों परिवारों को 900 करोड़ की अनुदान राशि का किया गया अंतरण

Gargachary Times 16 March 2026, 18:27 108 views
Agra
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के अंतर्गत यूपी में 90 हजारों परिवारों को 900 करोड़ की अनुदान राशि का किया गया अंतरण
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के अंतर्गत यूपी में 90 हजारों परिवारों को 900 करोड़ की अनुदान राशि का लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे अंतरण किया गया,जनपद में 1473 लाभार्थी परिवारों को भी पक्के मकान हेतु 01 लाख रुपए की पहली किश्त की धनराशि उनके खाते में अंतरित की गई। मा.मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का लखनऊ से सजीव प्रसारण को उपस्थिति लोगों द्वारा देखा व सुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में मा. अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डॉ. बबीता सिंह चौहान जी, मा. विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह जी, डॉ. जीएस धर्मेश जी, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री राजकुमार गुप्ता जी की गरिमामई उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित महिला लाभार्थियों को 01 लाख रुपए का प्रतीकात्मक चैक प्रदान किया गया। गौरतलब है कि इससे पूर्व 18 जनवरी 2026 को जनपद के 3828 लाभार्थियों को किस्त जारी की गई थी। मा.मुख्यमंत्री महोदय ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि लाभार्थियों को सस्ती कीमत में सामान उपलब्ध कराने,मकान के साथ शौचालय, पेयजल हेतु नल, विद्युत कनेक्शन आदि की भी संबंधित विभाग द्वारा चिंता की जाए। मा. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भू माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को खाली कराया जाए, माफियाओं की जमीन पर गरीब परिवारों को, पत्रकारों, वकीलों आदि के लिए प्रत्येक जिले में आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी, नगरायुक्त श्री अंकित खंडेलवाल, अपर नगरायुक्त शिशिर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24