कस्बा गोवर्धन के बड़ा बाजार में 16 वर्ष बाद हुआ हुरंगा आयोजन
Gargachary Times
16 March 2026, 18:28
96 views
Mathura
गोवर्धन।।गोवर्धन कस्बे के बड़ा बाजार में रविवार को भव्य फाग महोत्सव और हुरंगा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ा बाजार, मोदी खाना, हाथी दरवाज़ा,के तमाम नर नारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बताते चलें कि पिछले 16 वर्षों से हुरंगे का आयोजन स्थगित चला आ रहा था। इतने वर्षों के बाद हुए इस हुरंगे के आयोजन से सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। पूरे बाजार को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया रंग-बिरंगे गुब्बारे से और लाइटों से पूरा बाजार जगमग नजर आ रहा था। तो वहीं ढोल नगाड़े, तासे बाजे,ओर बैंड की मधुर धुन पर सभी बृजवासी महिला पुरुष जमकर थिरक रहे थे। बाजार के सभी महिला और पुरुष के साथ हुरंगे में नाच नाच कर भाग ले रहे थे। बूढ़े बच्चे युवा महिलाएं सभी आनंद के साथ फ़ाग महोत्सव और हुरंगा का आनंद ले रहे थे। कस्बा के मोदी खाना तिराहा पर पुरानी सब्जी मंडी तिराहे से लेकर साक्षी गोपाल मंदिर के मोड़ तक फाग महोत्सव और हुरंगा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने पुरुषों के साथ छड़ी मार हुरंगा खेला और बड़े ही भाव और हर्ष के साथ सभी महिला पुरुषों ने जमकर नृत्य किया। रात्रि में रसिया दंगल के कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया था लेकिन राष्ट्रपति के गोवर्धन गिर्राज महाराज दर्शन आगमन के कारण सुरक्षा व्यवस्थाओं की वजह से परमिशन नहीं मिल पाई।