Loading...

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकालने की हुई बैठक

Gargachary Times 16 March 2026, 18:28 92 views
Jalaun
रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकालने की हुई बैठक
कोंच(जालौन)नगर के चन्दकुआँ चौराहा स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर में आगामी रामनवमी पर्व पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि युवा और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे इस दौरान शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई बैठक में अशुतोष रावत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभायात्रा में भगवान श्रीराम माता सीता लक्ष्मण और हनुमान की सुंदर झांकियां सजाई जाएंगी इसके साथ ही बैंड-बाजे भजन मंडलियों और धार्मिक ध्वजों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण रहेगा बैठक के दौरान शोभायात्रा के मार्ग सुरक्षा व्यवस्था साफ-सफाई सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां भी तय की गईं आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं और रामनवमी के पर्व को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाएं। वक्ताओं ने कहा कि रामनवमी सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है और इस दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसलिए सभी के सहयोग से शोभायात्रा को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर आशुतोष रावत शिशिर ठाकुर अर्जुन वेद निखिल सोनी छोटू राठौर रजनीश यागिक जग्गू यागिक हिमांशु अवस्थी लक्ष्य यादव सच्चू यादव ऋषि त्रिपाठी किशन शुक्ला हिमांशु वर्मा सौरभ पुरवार महेन्द्र अग्रवाल आर्यन गुप्ता प्रांशु हिंगवासिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24