श्री बाबू लाल कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थी इंडस्ट्रियल विजिट के लिए हुए रवाना
Gargachary Times
16 March 2026, 18:30
71 views
Eduction
कस्बे के श्री बाबू लाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के विद्यार्थी इंडस्ट्रियल विजिट के लिए कुल्लू, मनाली, शिमला आदि स्थानों के लिए करवाना हुए। इंडस्ट्रियल विजिट को श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निर्देशक नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डी फार्म एवं बी फार्म के विद्यार्थी अपनी इंडस्ट्रियल विजिट के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित दवाई के कारखानों,दवाई के वितरण, दवा निर्माण, मार्केटिंग आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए हैं। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थी अपने सर्वांगीण विकास के लिए, अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए, आत्मनिर्भर बनने के लिए इस विजिट का लाभ प्राप्त करेंगे। श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट ने बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया साथ ही सभी विद्यार्थियों को शुभकामना प्रदान की। श्री बाबू लाल कॉलेज आफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ कृष्ण मुरारी कुशवाहा के नेतृत्व में भ्रमण दल को रवाना किया गया। भ्रमण दल में मुख्य रूप से प्राध्यापक डॉ चंद्रशेखर शर्मा, डॉ गंगा राजपूत, डॉ राघव खंडेलवाल, डॉ प्रिया बैंसला, आशीष सिंह सहयोग के लिए तत्पर हैं। वहीं विद्यार्थियों में सचिन शर्मा, मेघ लता सैनी, खुशबू शर्मा,कमल, राम पाठक, अमन, सूरज आदि विद्यार्थियों की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।