Loading...

गोवर्धन के बाजार में आक्रमण के बीच कैसे निकलेगी महामहिम की सवारी

Gargachary Times 16 March 2026, 18:31 110 views
Mathura
गोवर्धन के बाजार में आक्रमण के बीच कैसे निकलेगी महामहिम की सवारी
गोवर्धन-21 मार्च को भारत की राष्ट्रपति महोदया द्रोपति मुर्मू गोवर्धन गिरराज महाराज के दर्शन करने तथा गिरिराज जी की परिक्रमा करने आ रही हैं । ऐसे में प्रशासन में व्यवस्थाएं चोंबंद कर रखी हैं। बाहरी सड़क मार्ग से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। एकता तिराहे से लेकर दानघाटी तक और डीग अड्डा तक अतिक्रमण हटाया जा चुका है। लेकिन गोवर्धन कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानदारों का अतिक्रमण अभी तक नहीं हटाया गया है जहां से राधा कुंड परिक्रमा का मुख्य मार्ग निकलता है। ऐसे में राष्ट्रपति महोदया के काफिले को बाजार से निकलने में अगर कोई अव्यवस्था होती है तो उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा ?? हालांकि उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी अपने अधीनस्थ अधिकारियों और नगर पंचायत प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को लेकर पूरे सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग में भ्रमण कर अतिक्रमण को हटाने का काम कर रही है लेकिन बावजूद उसके अभी तक बड़ा बाजार में दुकानदारों का अतिक्रमण कम नहीं हुआ है। हालांकि अभी राष्ट्रपति के गोवर्धन पधारने में दो-तीन दिन का समय बाकी है देखना होगा कि इस बीच स्थानीय प्रशासन कितनी तत्परता से राष्ट्रपति महोदय के परिक्रमण मार्गों पर से अतिक्रमण को हटवा पाता है। जिससे मामहिम राष्ट्रपति महोदया सुगमता के साथ गिर्राज महाराज की परिक्रमा कर सकें।
Follow Samachar24