स्कूल वाहनों की फिटनेस में लापरवाही बर्दाश्त नहीं एआरटीओ ने जारी किया सख्त निर्देश
Gargachary Times
16 March 2026, 19:55
106 views
Firozabad
फिरोजाबाद। उप संभागीय परिवहन कार्यालय के एआरटीओ राजेश राजपूत ने क्षेत्र के सभी स्कूल संचालकों और कॉलेज प्रबंधकों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि स्कूल वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि बच्चों के जीवन से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए, इसलिए सभी स्कूल अपनी बसों और अन्य वाहनों को पूरी तरह दुरुस्त रखें तथा समय से उनकी फिटनेस कराएं।
एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि छोटे स्कूलों से लेकर बड़े कॉलेजों तक सभी संस्थानों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और समय-समय पर वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों में निर्धारित सभी सुरक्षा सुविधाएं होना अनिवार्य है और सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई स्कूल प्रबंधक आदेशों की अनदेखी करता है या मनमानी करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी