Loading...

कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय आपदा मोचक बल के सयुक्त तत्वाधान में एक वृहद जिला स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन

Gargachary Times 16 March 2026, 19:57 124 views
Firozabad
कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय आपदा मोचक बल के सयुक्त तत्वाधान में एक वृहद जिला स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन
फिरोजाबाद कलैक्ट्रेेट परिसर में राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एन0डी0आर0एफ0) और राज्य आपदा मोचक बल (एस0डी0आर0एफ0) के संयुक्त तत्वाधान में एक वृहद जिला स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया, यह अभ्यास मुख्य रूप से जनपद में भुकम्प जैसी प्राकृतिक आपदा के समय तत्काल राहत और बचाव कार्याें की प्रभावशीलता को परखने के लिए आयोजित किया गया था, मॉकड्रिल के दौरान एक काल्पनिक भुकम्प की स्थिति निर्मित की गयी, जिसके तहत मलवे में दबे लोगों को निकालने, घायलों को त्वरित प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने और आपदा के समय विभिन्न विभागांे के बीच बेहतर तालमेल बिठाने का प्रदर्शन किया गया, भुकम्प के साथ-साथ अन्य आकस्मिक परिस्थितियों जैसे अग्निकांड और जल भराव से निपटने के तरीकों का भी प्रदर्शन किया गया, ताकि किसी भी जटिल आपदा में जन धन की हानि को कम किया जा सके, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विशु राजा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राम बदन राम, बीएसए आशीष पाण्डेय सहित जिला आपदा के विशेषज्ञ और हॉमगार्ड के जवान उपस्थित रहें, अभ्यास के समापन पर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विशु राजा ने सभी विभागों के समन्व्य की सराहना करते हुए कहा कि इस मॉकड्रिल का मुख्य उददेश्य आपदा के समय रिस्पॉन्स टाइम या प्रतिक्रिया समय को कम करना और विभिन्न विभागों के बीच समन्व्य को पुख्ता करना है, भुकम्प जैसी आपदा अनपेक्षित होती है, इसलिए एन0डी0आर0एफ0 और एस0डी0आर0एफ0 के साथ मिलकर किया गया यह अभ्यास हमें वास्तविक संकट के समय जान माल के नुकसान को न्यूनतम करने में मदद करेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग और एन0डी0आर0एफ0 व एस0डी0आर0एफ0 की टीमों ने मिलकर इस मॉकड्रिल को सम्पन्न किया।
Follow Samachar24