Loading...

आगरा खबर छापने से नाराज आरोपियों ने पत्रकार से की मारपीट

Gargachary Times 16 March 2026, 19:58 84 views
Agra
आगरा खबर छापने से नाराज आरोपियों ने पत्रकार से की मारपीट
बरहन। थाना बरहन क्षेत्र के गांव बास इद्रा निवासी एक स्थानीय पत्रकार के साथ रास्ते में रोककर मारपीट और रुपये छिनने का मामले में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने थाना बरहन प्रभारी कड़ी फटकार लगाई है। मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़ित ने थाने में कार्रवाई न होने पर सोमवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार दीपक कुमार से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। बास इद्रा निवासी राकेश कुमार पुत्र स्व. घासीराम ने बताया कि उन्होंने संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र के घायल होने की खबर समाचार पत्र में प्रकाशित की थी, जिसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी बौखला गए और उन्हें नुकसान पहुंचाने की योजना बनाने लगे। पीड़ित के अनुसार 12 मार्च 2026 की शाम करीब 9:15 बजे वह अपने कार्यालय ऑवलखेड़ा से घर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और उनकी कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उनकी जेब फट गई। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस चौकी ऑवलखेड़ा और थाना बरहन में लिखित तहरीर दी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और खुलेआम घूमते हुए दोबारा घटना करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और अपनी व परिवार की सुरक्षा कराने की मांग की है। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार, तहसील अध्यक्ष पवन शर्मा, गुड्डू चौहान, शशिकांत गुप्ता, राजेश परमार, मनोज तारोलिया, संदीप श्रीवास्तव, सुभाष निगम, रामकिशोर बघेल, मोहित सिसौदिया, विजय सोलंकी, नीलम ठाकुर, विष्णु वर्मा, मनीष बघेल, विवेक कुशवाहा, सोनवीर सिंह, दीपकांत सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
Follow Samachar24