Loading...

निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहायक से कर्मचारी अवकाश रजिस्टर मांगा गया

Gargachary Times 16 March 2026, 19:58 130 views
Mainpuri
निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहायक से कर्मचारी अवकाश रजिस्टर मांगा गया
मैनपुरी: जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा गठित कमेटी की सदस्य कुलदीप सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश, एफ.टी.सी.-1 एवं प्रीती गिरि सदस्य, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज दि. 16 मार्च को राजकीय बालगृह (शिशु) आगरा का भौतिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक बेटा सिंह अनुपस्थित मिले, कार्यालय सहायक शैलेन्द्र उपस्थित मिले, जिनके द्वारा बताया गया प्रभारी अधीक्षक बेटा सिंह अपने व्यक्तिगत कार्य से गये हुये हैं जबकि उनके उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर पाये गये। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्यालय सहायक शैलेन्द्र द्वारा बताया गया कि राजकीय बालगृह में 0 से लेकर 10 साल तक के बच्चों को आश्रित किया जाता है, निरीक्षण के दौरान बालगृह में 0 से 06 साल तक के 27 बच्चे तथा 06 से 10 साल तक के 14 बच्चे आवासिंत हैं, जिसमें जनपद मैनपुरी के 01 बच्चा आवासित है, उपस्थित कर्मचारी द्वारा बताया गया कि उक्त बच्चे को ऑखों से नहीं दिखता है एवं उसका शरीर पूरी तरह से कार्य नहीं करता है व उसको मिर्गी (दौड़े) भी आती हैं, इस दौरान पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें दीवार का प्लास्टर छूट रहा था तथा गन्दी दुर्गन्ध आ रही थी एवं साफ-सफाई का अभाव देखने को मिला, जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि वह बालगृह में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखना सुनिश्चित करें एवं दीवारों की मरम्मत कराये जाने हेतु सम्बन्धित को पत्राचार करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहायक से कर्मचारी अवकाश रजिस्टर मांगा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि अवकाश रजिस्टर प्रभारी अधीक्षक बेटा सिंह के पास रहता है, उपस्थिति पंजिका में कर्मचारी श्रीमती पूनम एवं पंकज परमार के अवकाश प्रार्थना पत्र पाये गये, जिसमें कर्मचारी पूनम द्वारा 09.03.2026 से 13.03.2026 तक का अवकाश प्रार्थना पत्र दिया गया परन्तु उपस्थिति पंजिका में उक्त तिथियों में हस्ताक्षर पाये गये, पूछने पर बताया गया कि वह अपने बच्चे के काम से लखनऊ जा रही थी परन्तु किसी कारणवश नहीं जा पाईं लेकिन अवकाश प्रार्थना पत्र वापस लेना भूल गई, अन्य कर्मचारी पंकज परमार के अवकाश प्रार्थना पत्र में अवकाश की कोई तिथि अंकित नहीं की गयी है, इस सम्बन्ध में कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वह नियमानुसार प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें तथा भविष्य में ऐसी लापरवाही किए जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई।
Follow Samachar24