Loading...

नदीगांव में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Gargachary Times 16 March 2026, 20:06 13 views
Jalaun
नदीगांव में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नदीगांव कस्बे में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी शशि कांत चौहान के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च में एसएसआई राजकुमार चौधरी, एसआई मुकेश द्विवेदी, एसआई अखिलेश मिश्रा, श्याम बिहारी, हीरा लाल राजपूत, अशोक सैनी, ऋषि कटियार, अमित, ब्रह्मजीत सिंह बागेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी शशि कांत चौहान ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। साथ ही लोगों से कानून का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की भी बात कही गई। फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना और मजबूत होती है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इसी तरह नियमित रूप से गश्त और चेकिंग अभियान चलाए जाते रहेंगे ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम रहे।
Follow Samachar24