ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता, दो हिरासत में
Gargachary Times
17 March 2026, 19:00
12 views
Mathura
वृंदावन - धार्मिक नगरी वृंदावन की शांत और भक्तिमय गलियों में उस वक्त माहौल गरमा गया। जब मथुरा वृंदावन मार्ग पर लग रहे जाम को खुलवाने के दौरान बाहर से आए कार सवार कुछ युवकों ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। आरक्षी पवन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पुलिस अंबेडकर पार्क के समीप लगे जाम को हटाने में जुटी थी—तभी हरियाणा नंबर की एक कार रॉन्ग साइड से आती दिखाई दी। ड्यूटी पर तैनात आरक्षी पवन कुमार ने जैसे ही गाड़ी रोकी और सही दिशा में चलने को कहा तो कार में सवार दो युवक सोनी और देवेंद्र गाड़ी से उतरे और देखते ही देखते आरक्षी के साथ अभद्रता पर उतर आए। बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक हो गई। घटना में आरक्षी की बर्दी भी फट गई। जिससे मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए,और अभद्रता करने वाले युवकों को थाने ले आए।
घटना के बाद आरक्षी पावन कुमार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।