Loading...

सब इंस्पेक्टर राजकुमार निगम बनें पहाडगांव पुलिस चौकी के नये प्रभारी बने

Gargachary Times 17 March 2026, 19:11 47 views
Jalaun
सब इंस्पेक्टर राजकुमार निगम बनें पहाडगांव पुलिस चौकी के नये प्रभारी बने
कोंच(जालौन) जिले के पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कोंच सर्किल के थाना कैलिया की अति महत्पूर्ण पुलिस चौकी में नये प्रभारी के रूप में तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर राजकुमार निगम को तैनात किया है सब इंस्पेक्टर राजकुमार निगम इससे पहले थाना माधोगढ़ में पोस्ट थे इसके पहले जिले की जालौन कस्बा चौकी जेल चौकी मन्डी चौकी कांशीराम चौकी उर ई में सेवाए दे चुके हैं पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार ने सब इंस्पेक्टर राजकुमार निगम को पहाड़गांव की अति महत्वपूर्ण पुलिस चौकी की कमान दी बता दे कि यह कैलिया थाने की पहाडगांव पुलिस चौकी झांसी जिले की सीमा से जुड़ती है और इस मार्ग पर आवागमन कुछ ज्यादा ही रहता है साथ ही इस चौकी क्षेत्र में कई संवेदन शील गांव भी आते है इस लिहाज से आम जनता की सुरक्षा दृष्टि से यह चौकी काफी महत्वपूर्ण है इस चौकी से निश्चित रूप से अपराधों पर अंकुश लगा है साथ ही कानून व्यवस्था का राज स्थापित होगा और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय रहेगा क्षेत्र के पत्रकार देवेन्द्र शर्मा ने प्रभारी चौकी इंचार्ज को माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी
Follow Samachar24