विकासखण्ड सभागार में भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम द्वारा शिविर का हुआ आयोजन
Gargachary Times
17 March 2026, 19:39
81 views
Jalaun
कोंच(जालौन)दिन मंगलवार को दिव्यांगजनों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली विकास खंड सभागार में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कंपनी की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग लोगों के लिए सहायक उपकरण वितरण हेतु पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई
शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और बैट्री से चलने वाली ट्राइसाइकिल व्हीलचेयर हाथ वाली छड़ी बैसाखी सीपी चेयर कान की मशीन समेत अन्य आवश्यक उपकरणों के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के जरूरतमंद लोगों के लिए बेल्ट गले का पट्टा चेयर और छड़ी जैसी सुविधाओं के लिए भी पंजीकरण किया गया
इस दौरान खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार डॉ. राजकृष्ण उपकार (पी एंड ओ), डॉ. राजू कुमार (ऑडियोलॉजिस्ट), डेटा कलेक्शन प्रभारी अंकित वाजपेयी और कंपनी की ओर से योगेश प्रताप मौजूद रहे अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे लोगों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक पात्र लोगों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया
शिविर में संतोष चतुर्भुज संतराम बालकेश सहित कई दिव्यांगजन उपस्थित रहे इस पहल से क्षेत्र के दिव्यांगजनों में खुशी का माहौल देखा गया और उन्होंने सरकार व एलिम्को कंपनी के इस प्रयास की सराहना की।