Loading...

थाना नोहझील पुलिस व एएनटीएफ यूनिट आगरा द्वारा मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 18 March 2026, 19:13 77 views
Mathura
थाना नोहझील पुलिस व एएनटीएफ यूनिट आगरा द्वारा मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मथुरा -थाना नोहझील पुलिस टीम व एएनटीएफ आगरा की टीम को उस समय बडी सफलता हाथ लगी ज़ब मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अभियुक्त नितेश पुत्र रविन्द्र बाबू निवासी ट्रांसयमुना कॉलोनी रामबाग आगरा को दिल्ली से माल की खेप लाते हुये यमुना एक्सप्रेसवे बाघई अंडरपास नोहझील पर घेराबंदी कर रोका गया। अभियुक्त की जांच के दौरान 621 ग्राम हेरोइन जिसकी अनुमानित लागत करीब दो करोड़ रूपये पांच लाख रूपये की नगदी एक आइफोन सहित तस्करी में प्रयुक्त की जाने वाली हुंडई औरा कार बरामद की है. अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा है। इस संदर्भ में पुलिस क्षेत्राधिकारी मांट ने बताया की अभियुक्त दिल्ली से मादक पदार्थ और लड़कियों को लाकर आगरा व आसपास के होटलों में सप्लाई करता है।
Follow Samachar24