राया-दिनदहाड़े ठगी बैंक से 50 हजार रु निकालकर निकली महिला को बातों में उलझाकर उड़ाए रुपये
Gargachary Times
18 March 2026, 19:14
69 views
Mathura
थाना राया क्षेत्र के कस्बे स्थित sbi बैंक के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब पैसे निकालने आई एक महिला ठगी का शिकार हो गई जानकारी के अनुसार गांव सुथरिया निवासी राजकुमारी बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर बाहर निकली ही थीं कि दो अज्ञात लोगों ने उन्हें बातों में उलझा लिया
बताया जा रहा है कि ठगों ने चालाकी से महिला के असली रुपये लेकर उसकी जगह कागजों की गड्डी थमा दी और मौके से फरार हो गए जब महिला ने गड्डी खोली तो उसमें नोटों की जगह कागज निकले जिसके बाद उसने शोर मचा दिया
शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी पुलिस बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है