Loading...

नदीगांव ब्लॉक परिसर में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक

Gargachary Times 18 March 2026, 19:14 90 views
Jalaun
नदीगांव ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) गजेंद्र प्रताप ने की। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सचिव एवं विभिन्न गांवों से आए जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में बीडीओ गजेंद्र प्रताप ने अब तक ब्लॉक स्तर पर कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांवों में सड़क, स्वच्छता, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान कई ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांवों की समस्याएं भी रखीं। विशेष रूप से रूपपुरा सहित कई गांवों में बड़ी गौशालाओं के अभाव का मुद्दा उठाया गया, जिससे किसानों को पशुओं के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानों ने जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की। बैठक में समाजसेवी अभिमन्यु सिंह परिहार ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से प्रस्ताव रखते हुए कहा कि ब्लॉक में जो बजट शेष है, उसका उपयोग अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने में किया जाए। इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। अंत में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्य करते हुए विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।
Follow Samachar24