Loading...

राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में 'फ्रेशर्स पार्टी' में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रमों से जमाया रंग

Gargachary Times 18 March 2026, 19:15 3 views
Eduction
राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में 'फ्रेशर्स पार्टी' में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रमों से जमाया रंग
मथुरा। उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में बुधवार को बीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के स्वागत में 'फ्रेशर्स पार्टी' का शानदार आयोजन किया गया। लगभग तीन घंटे चली 'फ्रेशर्स पार्टी' में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। फ्रेशर्स पार्टी का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) हिमांशु चोपड़ा ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। निर्णायकों ने अभिषेक और गार्गी गौतम को क्रमशः मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुना। बुधवार को राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में बीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के स्वागत में 'फ्रेशर्स पार्टी' आयोजित की गई। लगभग तीन घंटे चली फ्रेशर्स पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों और अपने साथियों का जमकर मनोरंजन किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) चोपड़ा ने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी केवल एक उत्सव नहीं बल्कि सीनियर और जूनियर छात्र-छात्राओं के बीच संवाद और सहयोग का एक सेतु है। प्रो. चोपड़ा ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से नवागंतुक छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें करिअर संवारने के तौर-तरीके बताये। प्रो. चोपड़ा ने फार्मेसी शिक्षा के लाभ बताते हुए कहा कि इसमें करिअर उन्नयन के बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में हर इंसान कामयाब होना चाहता है लेकिन कामयाबी उन्हें ही मिलती है जोकि अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं। प्रो. चोपड़ा ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को परिश्रमपूर्वक अध्ययन करने के साथ कक्षाओं में शत-प्रतिशत उपस्थित रहने की नसीहत दी। प्रो. चोपड़ा ने कहा कि राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में प्रत्येक छात्र-छात्रा के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दिया जाता है। यहां किताबी ज्ञान के साथ ही छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी स्किल को निखारने के भी सतत प्रयास किए जाते हैं। प्रो. चोपड़ा ने कहा कि जीवन का हर क्षण कीमती है, इसे व्यर्थ न जानें दें। पूरी निष्ठा और ईमानदारी से स्वयं तथा अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। अनुशासन में रहकर एक साधारण विद्यार्थी भी सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे न केवल किताबी ज्ञान हासिल करें बल्कि अपना बौद्धिक कौशल भी निखारें। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आपको पढ़ाई के इस दौर में कड़ी मेहनत करनी होगी तथा एक आदर्श विद्यार्थी व एक ऐसा इंसान बनना होगा जो जॉब चाहने की बजाय औरों को जॉब देने वाली सोच रखे। प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं से पूरी निष्ठा तथा लगन-मेहनत से शिक्षण-प्रशिक्षण हासिल करने का आह्वान किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी मंजिल की ओर अग्रसर होने के लिए लक्ष्य निर्धारित करे तथा उसे प्राप्त करने के लिए निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ मेहनत करे। राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी प्रत्येक विद्यार्थी को पारिवारिक माहौल देने को प्रतिबद्ध है। फ्रेशर्स पार्टी की सफलता में असिस्टेंट प्रोफेसर ऋतिक वर्मा का अहम योगदान रहा। नवागंतुक छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन वरिष्ठ शिक्षक डॉ. मयंक कुलश्रेष्ठ, डॉ. नीतू सिंह, रामकुमार चौधरी, सुनम साहा, बृजनंदन दुबे, विभा, डॉ. आकाश गर्ग, प्रतीक्षा राजोरिया, मनु शर्मा, सोनल बंसल, सुरेन्द्र शर्मा, सौम्यदीप मुखर्जी, कुलदीप सिंह, लक्ष्मीकांत, अविनाश कुमार मिश्रा, मनी सिंह, बृजेश शर्मा एवं आशीष चतुर्वेदी आदि ने किया।
Follow Samachar24