Loading...

कच्ची दीवार पर रखी टीन गिरने से तीन की मौत, तीन घायल

Gargachary Times 18 March 2026, 19:16 7 views
Mainpuri
कच्ची दीवार पर रखी टीन गिरने से तीन की मौत, तीन घायल
मैनपुरी/जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव आटपुरा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कच्ची दीवार पर रखी टीन अचानक गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती मंगलवार की रात 11.30 की है। गांव निवासी बृजेश पुत्र लाल सिंह जाटव के मकान की कच्ची दीवार पर रखी टीन अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में परिवार के सदस्य आ गए। हादसे में रूबी (40) पत्नी बृजेश, दिलीप (8) पुत्र बृजेश और देवी (13) पुत्री बृजेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में बृजेश (50), गुड़िया (15) और पल्लवी (5) घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी मैनपुरी भेज दिया गया। तहसीलदार कुरावली भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक कुरावली ने बताया कि घटना पूरी तरह दुर्घटनावश हुई है तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है...।
Follow Samachar24