Loading...

सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि प्रदेश के अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के 09 वर्ष के उपलक्ष्य में

Gargachary Times 18 March 2026, 19:18 94 views
Mainpuri
सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि प्रदेश के अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के 09 वर्ष के उपलक्ष्य में
आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, ट्राई साइकिल वितरित करने के उपरांत कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है बल्कि ऐसा समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सुविधाएं प्राप्त हों। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते हैं जहां गरीबी और बेरोजगारी का पूर्णतः अंत हो। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ तब है जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचे। उन्होने कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न योजनाएं आमजन के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, गरीबों के लिए आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है, यह विकास केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है बल्कि जमीनी स्तर पर दिखाई देने वाला परिवर्तन है। विधायक भोगांव ने कहा कि जब हवाई चप्पल पहनने वाला गरीब मजदूर भी हवाई जहाज में यात्रा करने में सक्षम होगा, तभी हम सच्चे अर्थों में विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आएंगे, यह केवल एक सपना नहीं बल्कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य, प्रतिबद्धता है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का हृदय प्रदेश है और यह देश के कुल भू-भाग और जनसंख्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जब तक उत्तर प्रदेश विकसित नहीं होगा, तब तक भारत का पूर्ण विकास संभव नहीं है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि वह इस विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि जब देश किसी दैवीय या अंतर्राष्ट्रीय संकट से गुजर रहा हो, तब सभी को मिलकर देशहित में कार्य कर सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को पिछड़े राज्य, दंगा प्रभावित प्रदेश के रूप में देखा जाता था, कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी और आम जनता असुरक्षा का अनुभव करती थी लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है, आज उत्तर प्रदेश शांति, सुरक्षा और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है, उद्योग स्थापित हो रहे हैं और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होने वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विश्व के कई हिस्सों में तनाव, संघर्ष की स्थिति बनी हुई है, विभिन्न देशों के बीच युद्ध टकराव के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ा है, इसके बावजूद भारत ने अपनी मजबूत नीतियों और नेतृत्व के माध्यम से इन चुनौतियों का सामना किया है और विकास की गति को बनाए रखा है, भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है, अंतर्राष्ट्रीय संकट के बावजूद देश में डीजल, पेट्रोल और गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि देश में आवश्यक संसाधनों की कोई कमी नहीं है और सभी तक सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है लेकिन यह भूमिका जिम्मेदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निभाई जानी चाहिए, कुछ लोग केवल विरोध के लिए विरोध करते हैं, जो कि लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि विगत् 09 वर्षों में प्रदेश में व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए, कानून व्यवस्था में भी तेजी से सुधार हुआ, निवेश के क्षेत्र में भी उ.प्र. ने देश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई, जिससे प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिली। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक बनकर उभरा है, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा, यह उपलब्धियां केवल सरकार की नहीं बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सहयोग और सहभागिता का परिणाम हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, गुंडागर्दी पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है, जिसका सबसे ज्यादा लाभ प्रदेश की बहन-बेटियों को मिला है, जो अब पहले से अधिक सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रही हैं, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी योजनाओं के माध्यम से बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है। उन्होने कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सर्वागींण विकास हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं, जिसमें उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन, इज्जत घर, आवास, शिक्षा से संबंधित सुविधाएं शामिल हैं इसके साथ ही गरीब कन्याओं की शादी हेतु दी जाने वाली आर्थिक सहायता को रू. 51 हजार से बढ़ाकर रू. 01 लाख किया गया है, जिससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है। विधायक भोगांव, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिलाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त के लाभार्थी कृषक ताराचन्द्र, कौशलेन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह, रनवीर यादव, मिथलेश सिंह, कुंवर पाल सिंह, संजीव कुमार, रूप सिंह, अमृत सिंह को प्रतीकात्मक चैक, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण योजनान्तर्गत सुनील सिंह, अर्जेश कुमार, शिशुपाल, संध्या, सूबेदार, धर्मेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, आयुष, आदेश कुमार, आस्करन, शिखा आदि को ट्राई साइकिल, उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 19 लाभार्थियों को उद्योग स्थापना हेतु रू. 01 करोड़ 12 लाख 80 हजार के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये। सूचना विभाग द्वारा नव-निर्माण के 09 वर्षों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, चित्र प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों, पहले था डर-आज है अपना घर, पहले व्यवधान-आज प्रगति की उड़ान, पहले जर्जर डगर-अब फर्राटे का सफर, पहले आर्थिक कठिनाई-आज अपनी कमाई, पहले था अनादर-आज अवसर बराबर, पहले लाचार-अब सपने साकार, पहले अस्पताल बीमार-आज आधुनिक उपचार, पहले बदहाली- आज रोजगार से खुशहाली, पहले सीमित आमदनी-आज सफलता की कहानी, पहले नीति का आभाव-आज आत्मनिर्भरता की छांव, पहले थमी थी गति-आज सुपरफास्ट गति सहित अन्य संचालित योजनाओं, महिला सशक्तीकरण, किसानों का सम्मान आदि का विस्तार से वर्णन किया गया। इस दौरान पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला पंचायत प्रतिनिधि गोविन्द भदौरिया, बिजेन्द्र सिंह चौहान, भूपेन्द्र यादव, विशाल बाल्मीकि, प्रदीप तिवारी, वीरेन्द्र शाक्य, कविता राठौर, प्रदीप चौहान राज, हरीओम दुबे, विमल पाण्डेय, साधना गुप्ता, कमलेश राठौर, विशम्भर तिवारी सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों के अलावा जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, परियोजना निदेशक सत्येन्द्र सिंह, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग बनवारी लाल, जिला अग्रणी प्रबन्धक रामचन्द्र शाहा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ पाण्डेय, कमलेश पाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कृषकगण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24