भूमि पूजन एवं हवन से शुरू हुआ नवसंवत्सर मेला
Gargachary Times
18 March 2026, 19:20
121 views
Mathura
मथुरा। नवसंवत्सर 2083 की पूर्व संध्या पर नववर्ष मेला समिति मथुरा के तत्वावधान में आयोजित नववर्ष मेला आज बुधवार को सेठ बी०एन० पोद्दार इंटर कॉलेज में भूमि पूजन, हवन- यज्ञ और वेद मंत्रोच्चारण के मध्य विधिवत रूप से शुरु हो गया।
इस अवसर पर यजमान के रूप में नववर्ष मेला समिति के उपाध्यक्ष यादवेंद्र अग्रवाल पत्नी अंजना अग्रवाल सहित ने हवन में पूर्ण आहुतियां दी। हवन पं० श्यामू चतुर्वेदी ने वेद मंत्रों से कराया। हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
हवन में राजीव कृष्ण अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मंत्री अनिरुद्ध अग्रवाल, सुभाष सैनी, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष गंगाधर अरोड़ा, प्रचार प्रमुख विशाल रुहेला, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, कान्हा, रामदास चतुर्वेदी, हरस्वरूप यादव, देवांशू शर्मा, लक्ष्मण पाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।