Loading...

गोवर्धन में राष्ट्रपति की यात्रा से पहले साशन प्रशासन ने किया सुरक्षा रिहर्सल

Gargachary Times 18 March 2026, 19:21 66 views
Mathura
गोवर्धन में राष्ट्रपति की यात्रा से पहले साशन प्रशासन ने किया सुरक्षा रिहर्सल
गोवर्धन - 21 मार्च को होने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा को लेकर आज 18 मार्च को सुरक्षा का कड़ा रिहर्सल किया गया। इस दौरान पुलिस काफिला हैलीपैड से लेकर दानघाटी मंदिर तक का मार्ग तय करता रहा। रिहर्सल के दौरान एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस ने काफिले की सुरक्षा और मार्ग पर समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए। पुलिस और प्रशासन ने इस अभ्यास के माध्यम से वास्तविक दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का परीक्षण किया। राष्ट्रपति के आगमन के दिन यह मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित और व्यवस्थित रहेगा।
Follow Samachar24