Loading...

ग्राम सामी में हुआ सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन शिवकुमार तिवारी ने कराया धार्मिक कार्यक्रम

Gargachary Times 18 March 2026, 19:22 80 views
Jalaun
ग्राम सामी में हुआ सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन शिवकुमार तिवारी ने कराया धार्मिक कार्यक्रम
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी में शिवकुमार तिवारी द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में गांव के रमाकांत कौशिक विष्णुदत्त मुखरैया श्रीकांत बुधौलिया अंजू मुखरैया प्रमोद तिवारी राममोहन मोहन तिवारी गिरीश पालीवाल दीपक पालीवाल संजय सोनी बबलू गुर्जर असुपुरा पिंटू गुर्जर सामी डॉक्टर कुबेर सिंह चौहान श्याम किशोर राजपूतजेपी सविता सतीश परिहार जीतू सविता अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की गई, जिसके बाद सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हुआ। पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा बहती रही और “जय श्रीराम” तथा “जय हनुमान” के जयकारों से गांव गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन का आनंद लिया। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी लोगों ने भाग लिया। ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा और आध्यात्मिक वातावरण मजबूत होता है। ग्रामवासियों ने शिवकुमार तिवारी के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा व्यक्त की
Follow Samachar24