नव निर्माण के नौ वर्ष, विकास भवन प्रागढ़ में एक भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Gargachary Times
18 March 2026, 20:24
82 views
Firozabad
नव निर्माण के नौ वर्ष: विकसित भारत-विकसित उ0प्र0 की थीम पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ जनपद फिरोजाबाद के विकास भवन के प्रांगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी लगाई गयी, जिसका अवलोकन जन प्रतिनिधियों ंने किया, कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौपें गए। साथ ही हैल्प डेस्क के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को लाभान्वित किया गया, जन प्रतिनिधियों के हाथांे इस अवसर पर विभिन्न योजनाआंे से आच्छादित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चैक भी सौपंे गए, जिनमंे उमाकांत विश्वकर्मा को विश्वकर्मा योजना के तहत प्रमाण पत्र सौंपा गया, जबकि डम्बर सिंह और राधे श्याम को मुख्यमंत्री आवास योजना की चाबियां सौंपी गयी, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिनमें सौम्या, निधि जन्नत राधा आदि को जनप्रतिनिधियों के द्वारा सम्मानित किया गया, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रेमपाल धनगर ने विस्तार से नौ साल की उपलब्धियों का वर्णन किया, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उ0प्र0 ने पिछले नौ वर्षाें में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढ़ाचां, कृषि, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन देखा है, आज उ0प्र0 भयमुक्त और विकास पथ पर अग्रसर राज्य बन चुका है, प्रदेश सरकार द्वारा अपनायी गयी अपराध और अपराधियों के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति से अपराधों में निरंतर कमी आई है, वही, मिशन शक्ति, महिला हैल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090 एंटी रोमियो स्काॅड के माध्यम से महिाला सुरक्षा को मजबूत किया गया है।
प्रदेश में 50 लाख करोड़ रू0 से अधिक के निवेश प्राप्त हुए है, जिससे 60 लाख रोजगार केे अवसर सृजित हुए है, अब उ0प्र0 एक्सप्रेस वे प्रदेश बन चुका है, देश के कुल एक्सप्रेस वे कुल नेटवर्क का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा उ0प्र0 में है, वर्तमान में 22 एक्सप्रेस वे या तो संचालित है या तो निर्माणाधीन है, प्रदेश में 65.50 लाख वृद्धजन और 26.81 लाख निराश्रित महिलाऐं, 11.57 लाख दिव्यांगजन पेंशन योजना का लाभ ले रहें है, पी0एम0 किसान सम्मान निधि के तहत 2 करोड़ 12 लाख किसानों को 99 हजार करोड़ रू0 से अधिक की राशि हस्तांतरित की गयी है, अयोध्या कांशी, मथुरा, प्रयागराज, चित्रकूट, नेमीषारण जैसी प्राचीन सांस्कृतिक स्थलों का व्यापक विकास कर सांस्कृतिक पुर्नजागरण के नए युग का प्रारम्भ हुआ है, कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ उपस्थित रहकर लाभार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया, मेयर कामिनी राठौर ने भी कहा कि यह नौ वर्ष उ0प्र0 को विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाले निर्णायक वर्ष साबित हुए है। इस परियोजना निदेशक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, बीएसए आशीष पाडेय, पिछडा वर्गकल्याण अधिकारी के0एम0 सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहें।