चर्चित फाउंडेशन ने कहानी और कविता के माध्यम से किया प्रेरित, किया बुजुर्गों का सम्मान
Gargachary Times
18 March 2026, 20:25
125 views
Firozabad
फिरोजाबाद । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के जागरूकता एवं सामुदायिक जुड़ाव के तहत चर्चित फाउंडेशन के सहयोग से समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बजीरपुर जेहलपुर में जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें, कृष्णा, अंकित बघेल, अंकित, सत्यम, अरुण कुमार, धीरज व अन्य बच्चों ने कहानी और कविता के माध्यम से संयुक्त परिवार के विषय में बताते हुए परिवार को एक जुट एवं एकसाथ रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सिंह ने किया।
मक्खनपुर नगर पंचायत की चेयरमैन गीता देवी दिवाकर ने कहा कि, बच्चों को अपने दादा, दादी, नाना, नानी बुजुर्गों का आदर सम्मान करना चाहिए। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन व समाज के प्रत्येक व्यक्ति को घर के व समाज के बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखने व शिक्षित समाज बनाने के लिए प्रेरित करते हुए बच्चों को शिक्षा दी कि, सभी बच्चे शिक्षा को अपना आधार बनाएं जिससे, भविष्य में वे अपने सपनों को साकार कर सकें। क्योंकि, बिना शिक्षा के समाज में न तो सम्मान मिलता है और ना ही अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि, भारत सरकार द्वारा यह कार्यक्रम चलाया गया है। जिसका उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत करने और सक्रिय बुढ़ापे को बढ़ावा देना है। वरिष्ठ नागरिक अनुभव, परंपरा और मूल्यों के संरक्षक के साथ ही राष्ट्र की अमूल्य शक्ति हैं।
वरिष्ठ सहायक समाज कल्याण शिव कुमार कुशवाहा एवं स्पर्श मिश्रा ने बच्चो को कविता और कहानी के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों के बीच के पीढ़ीगत गैप को दूर करने के लिए मोबाइल टीवी को छोड़कर अधिक से अधिक समय बुजुर्गों के साथ व्यतीत करने के बारे में बताया। जिससे बच्चों को वरिष्ठ जनों से ज्ञान और संस्कार मिल सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती सिंह, चर्चित फाउंडेशन कोषाध्यक्ष कश्मीर सिंह, अध्यक्ष और जन आधार कल्याण समिति सचिव/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीएलवी प्रवीन कुमार शर्मा, जेपी गौतम, अरविंद कुमार, राजीव सक्सैना सहित सुमन यादव, डॉ. जयपाल सिंह, सत्यप्रकाश, स्नेहलता, राजकुमारी विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, स्टॉफ व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।