किसान कल्याण केन्द्र सभागार कृषि भवन में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन
Gargachary Times
18 March 2026, 20:25
132 views
Firozabad
किसान कल्याण केन्द्र सभागार, कृषि भवन में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कृषकों को बताया गया कि कृषि विभाग एवं कृषि विभाग से सम्बद्ध विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। साथ ही कृषकों को बताया कि जायद सीजन में बोने वाली फसलों जैसे-उर्द, मूंग एवं मक्का की उन्नतशील प्रजातियों का बीज समस्त राजकीय बीज भण्डारों पर समय से उपलब्ध रहेगा। कृषकबन्धु अनुदान पर उपलब्ध बीज को समय से प्राप्त कर बुबाई करें।
श्री शैलेन्द्र कुमार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर द्वारा कृषको को खेत तालाब, भूमि संरक्षण, जल संरक्षण, कृषि यंत्रों के रख रखाव के बारे में जानकारी दी गयी।
सहायक अभियन्ता सिंचाई द्वारा कृषकों को सिंचाई विभाग द्वारा संचालित योजना के बारे मे बताया गया। उन्होने बताया कि वर्तमान में विकास खण्ड एका जसराना एवं मदनपुर में उथले नलकूप योजना, मध्यम गहरे नलकूप, गहरे नलकूप योजना संचालित है। साथ ही वर्षा जल संरक्षण के लिए रूफ-टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के विषय में जानकारी दी।
किसान समाधान दिवस में सहायक अभियन्ता सिंचाई, अभियन्ता नलकूप, प्रतिनिधि प्रधान दुग्ध, संघ, मनोहर सिंह प्रतिनिधी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पी०सी०एफ० प्रबन्धक आंदि उपस्थित रहे। साथ ही प्रगतिशील पुरुषोत्तम सिंह, सोपाली, राजवीर, गिरराज सिंह, जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के कृषकों ने किसान समाधान दिवस में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।