प्राचीन मनकामेश्वरी मंदिर से मातारानी की भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई
Gargachary Times
19 March 2026, 19:06
1 views
Dharam
शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा
शोभायात्रा में सुसज्जित झांकियां, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर शामिल हुए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में मातारानी के दर्शन के लिए उमड़े। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
पूरे मार्ग में भक्तों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा जगह-जगह प्रसाद और जलपान की व्यवस्था भी की गई। आयोजन को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।