Loading...

नवरात्रि के प्रथम दिन निकली पथवारी देवी मंदिर की भव्य शोभायात्रा

Gargachary Times 19 March 2026, 19:07 2 views
Dharam
नवरात्रि के प्रथम दिन निकली पथवारी देवी मंदिर की भव्य शोभायात्रा
वृन्दावन। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राचीन पथवारी देवी मंदिर से नवरात्रि के प्रथम दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न बाजारों में भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांडिया नृत्य रहा, जिसने सभी का मन मोह लिया। वहीं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा में भाग लिया, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर माता रानी की आरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु जयकारों के साथ माता के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करते नजर आए। पूरे नगर में धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बना रहा।
Follow Samachar24