Loading...

शैक्षिक भ्रमण पर गुजरात जाएंगे मथुरा के अध्यापक

Gargachary Times 19 March 2026, 19:11 82 views
Mathura
शैक्षिक भ्रमण पर गुजरात जाएंगे मथुरा के अध्यापक
मथुरा: बेसिक शिक्षा विभाग मथुरा के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत दो शिक्षकों पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बाटी के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार शर्मा और नौहझील के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय नावली के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम प्रकाश पाठक का चयन गुजरात के गांधीनगर जनपद में शैक्षिक भ्रमण के लिए किया गया है। विदित हो कि शिक्षा के 'गुजरात मॉडल' को समझने और बेहतरीन शैक्षणिक प्रथाओं को सीखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के समस्त 75 जनपदों से दो दो उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन करके गुजरात के गांधीनगर स्थित आईआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शैक्षिक भ्रमण के लिए किया गया है। गांधीनगर के इस तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण में यह शिक्षक आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों से नवीनतम शिक्षण विधियों, प्रविधियों, पद्धतियों, स्मार्ट क्लासरूम एवं नवाचारों के बारे में विस्तार से जानेंगे तथा गुजरात के सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर, यह शिक्षक मथुरा में आकर स्थानीय शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास करेंगे।
Follow Samachar24