Loading...

माँ सिंह बाहिनी मंदिर परिसर की भूमि पर कब्जे ने पकड़ा तूल

Gargachary Times 19 March 2026, 19:14 54 views
Jalaun
माँ सिंह बाहिनी मंदिर परिसर की भूमि पर कब्जे ने पकड़ा तूल
कोंच(जालौन)ग्राम कूँडा निवासियों ने कुछ दिन पूर्व ही एक जाति विशेष के लोगों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर उन पर ग्राम में स्थित माँ सिंह बाहिनी मंदिर परिसर मै अनाधिकृत कब्जा एवं अब्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया था लेकिन प्रशासन द्वारा उक्त शिकायत को नजर अंदाज कर दिया गया लेकिन अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और इसमें अब विश्व हिंदू परिषद की एंट्री हो गयी है और उन्होंने दिनांक 19 मार्च 2026 को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को लिखित पत्र देते हुए उक्त मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाते हुए ठोस कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने की मांग की अन्यथा की स्थिति में विश्व हिंदू परिषद एक सप्ताह उपरांत बृहद रूप से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने की धमकी दे रहा है और इसकी जिम्मेदारी भी प्रशासन पर ही डाल रहा है जिससे प्रतीत होता है कि आने बाले समय में यह मामला और अधिक तूल पकड़ सकता है अब देखना है कि प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है इस दौरान साकेत शांडिल्य राजवीर सिंह सुधांशु बुंदेला देव राजा अभय प्रताप अंशुल ठाकुर पीयूष बुंदेला संतोष तिवारी विवेक तिवारी निर्मल गोस्वामी गोपाल गुप्ता महेंद्र चंदेरिया सुमित अग्रवाल सत्येंद्र गुर्जर सचिन गुर्जर सुमित गुर्जर हर्ष सेन सहित विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow Samachar24