Loading...

वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम हरसोला से मनाया गया

Gargachary Times 19 March 2026, 19:15 117 views
Dholpur
वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम हरसोला से मनाया गया
जगनेर। हिंदू नव वर्ष संवत 2083 विक्रमी के अवसर पर आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगनेर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जगनेर की ओर से वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। संपत के बाद सर्व प्रथम आद्य सरसंघचालक प्रणाम और ध्वजारोहण के बाद नगर के सह संघचालक श्रीकृष्ण शर्मा का बौद्धिक हुआ जिसमें उन्होंने आद्य सरसंघचालक परम पूजनीय डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन के विभिन्न संघर्षों ,स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान एवम जेल यात्राओं तथा विपरीत परिस्थितियों में संघ स्थापना ,शाखा पद्धति,शाखाओं पर होने वाले योग,प्राणायाम,व्यायाम,खेल,अमृत वचन,एकल गीत, गणगीत,राष्ट्र प्रेम की प्रेरक प्रसंग,कथा,कहानियों के विषय में बताया।साथ ही संघ रूपी वट वृक्ष और विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के क्रिया कलाप,शताब्दी वर्ष में चल रहे कार्यक्रमों हिंदू सम्मेलन,गृह संपर्क अभियान,सामाजिक सदभाव बैठक,प्रमुख जन गोष्ठी,बाल कुंभ,युवा शक्ति सम्मेलन,और शाखा विस्तार,के साथ साथ पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री परमानंद मंगल,महेश गर्ग,हरिओम मंगल,कृष्ण मुरारी बंसल,पुरुषोत्तम बंसल,वीरेंद्र सिंघल,शादी लाल,गिर्राज पाठक,राजेंद्र पाठक,नरेंद्र पाठक,दिनेश शर्मा,रामकिशन,जितेंद्र परमार,मुकेश उपाध्याय,मुकेश सिंह,माता प्रसाद,हरिओम प्रजापति,सौरभ शर्मा,जालंधर सिंह,शिवम,शुभम शर्मा,शिवम परमार,कुंजबिहारी,सनी सिंह,राधे श्याम सिंघल ,सत्यप्रकाश,रामप्रकाश शर्मा,रामहरि माहोर,मुन्नालाल , देवकीनन्द शर्मा , भरत शर्मा ,योगेश प्रचारकआदि सौ से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे । अंत में प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
Follow Samachar24