Loading...

किसान दिवस पर किसानों ने उठाई अपनी समस्याएं

Gargachary Times 19 March 2026, 19:18 120 views
Bulandshahr
किसान दिवस पर  किसानों ने उठाई अपनी समस्याएं
बुलंदशहर स्थित राजकीय कृषि अधिकारी संस्थान में किसान दिवस का आयोजन अपर जिलाअधिकारी राम भरत यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें जिले के तमाम आल्हा अधिकारी मौजूद रहे किसान दिवस में मुख्य रूप से पहुंचे युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य और जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू आदि ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा जिसमें मुख्य रूप से जिला जेल बुलंदशहर में भारी भ्रष्टाचार और अनियमताओं द्वारा गरीब किसान तबके के कैदियों के साथ अत्याचार उनको बंधूआ मजदूर बनाकर पैर दबबाना उनसे कपड़े धुलवाना मना करने पर उनके साथ अत्याचार मारपीट आदि करना तथा जेल में कुछ तथाकथित एजेंट बनाए हैं जो कैदियों से मुलायजा कटाने के नाम पर उनके परिवार वालों से लाखों की मोटी रकम ऐठ लेते हैं ,आवारा पशु, स्मार्ट मीटरों द्वारा किसानों का शोषण, गन्ने की घटतोली, किसानों पर झूठे मुकदमे, आदि समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा गया सभी अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने का हर संभव भरोसा दिया साथ में सैकड़ो किसान मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष युवा ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि जेल के अंदर जेल प्रशासन एवं दबंग रसूखदार कैदियों द्वारा किसान एवं मजदूर गरीब कैदियों का शोषण नहीं रोका गया तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कलेक्ट्रेट बुलंदशहर पर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी तदोपरांत तीन दिवसीय धरना कमिश्नर मेरठ के यहां दिया जाएगा इसके उपरांत मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा इससे पहले जिला प्रशासन बुलंदशहर जेल प्रशासन एवं दबंग कैदियों पर कड़ी कार्रवाई करें। उसके बाद सभी किसानों ने डिप्टी डायरेक्टर कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी आदि अधिकारियों को जिलाधिकारी बुलंदशहर के नाम ज्ञापन सोपा गया। ठाकुर प्रदीप गौड़, ठाकुर धर्मवीर सिंह राणा, भगवाना मुकददम, सरफराज अल्वी, इरफान पहलवान, पप्पू कलौली, जीतू लोधी, सीटू लोधी, महराज खां नासिर प्रधान, आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे
Follow Samachar24