Loading...

बुलन्दशहर पुलिस को मिली 15 नई पीआरवी गाडियो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया-

Gargachary Times 19 March 2026, 19:33 153 views
Bulandshahr
बुलन्दशहर पुलिस को मिली 15 नई पीआरवी गाडियो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया-
बुलन्दशहर पुलिस को डायल-112 आपातकालीन सेवा के अंतर्गत 15 नई अत्याधुनिक पीआरवी (Police Response Vehicle) गाड़ियां प्राप्त हुई हैं, जिनका उद्देश्य आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। रिजर्व पुलिस लाइन बुलन्दशहर परिसर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दिनेश कुमार सिंह द्वारा इन नई पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नई गाड़ियों के संचालन से डायल-112 सेवा और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की प्रतिक्रिया समय (Response Time) में उल्लेखनीय सुधार आएगा। साथ ही आपातकालीन स्थितियों जैसे दुर्घटना, अपराध, विवाद आदि में तत्काल सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी। उक्त पीआरवी गाड़ियों में आधुनिक संचार उपकरण, जीपीएस सिस्टम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे घटनास्थल तक शीघ्र पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही की जा सके । इन नयी गाडियो का संचालन थाना कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, अगौता, सिकन्द्राबाद, गुलावठी, चोला, बीबीनगर, खुर्जा नगर, खुर्जा देहात, अरनिया, अहमदगढ, अहार, अनूपशहर, जहांगीराबाद मे किया जायेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24