Loading...

व्यवसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न

Gargachary Times 19 March 2026, 20:06 82 views
Agra
व्यवसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जनपद आगरा के मिष्ठान/पेठा व्यवसासियों तथा व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ व्यवसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति में आ रही समस्याओं के क्रम में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद आगरा के टी०टी०जेड० में आने के कारण ईधन के रूप में केवल प्राकृतिक गैस के उपयोग करने की अनुमति है। अतः व्यवसायिक सिलेण्डर न मिलने के कारण उनके व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उक्त समस्या के निदान हेतु आयल कम्पनियों के विक्रय प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में तथा ग्रीन गैस लि० द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा व्यवसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगायी गयी है, जिसके कारण मंत्रालय की अनुमति के उपरान्त ही व्यवसायिक सिलेण्डर उपलब्ध हो सकेगें। डी०जी०एम० ग्रीन गैस लि० द्वारा अवगत कराया गया कि जहाँ-जहाँ उनकी पाईपलाईन है वहाँ पंजीकरण कराने पर सर्वे के उपरान्त प्राथमिकता पर व्यवसायिक कनैक्शन उपलब्ध करा दिया जायेगा। आयल कम्पनियों के विक्रय प्रबन्धक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान में घरेलू गैस सिलेण्डर कोई कमी नही है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित व्यवसासियों को आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा व्यावसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति में आ रही समस्याओं के निराकरण कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (ना०आ०), व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि, आयल कम्पनियों के विक्रय प्रबन्धक सहित ग्रीन गैस लि० के डी०जी०एम० आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24