Loading...

दंगा का प्रयास के मुकदमे में राया पुलिस ने दो वांछित आरोपी गिरफ्तार किए

Gargachary Times 20 March 2026, 19:46 76 views
Mathura
दंगा का प्रयास के मुकदमे में राया पुलिस ने दो वांछित आरोपी गिरफ्तार किए
मथुरा के थाना राया पुलिस ने दंगा और हत्या के प्रयास के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई पुलिस टीम ने 20 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर सूरज फाटक के समीप से काले उर्फ युसुफ और मुवीन को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपी मोहल्ला व्यापारियान, कस्बा राया के निवासी बताए गए हैं पुलिस के अनुसार, 18 मार्च 2026 को दर्ज मुकदमें में आरोपी है अभियुक्तों ने वादी पक्ष के लोगों पर ईंट, पत्थर, डंडे, फरसा, सरिया और चाकू से हमला कर मारपीट की थी इस मामले में थाना राया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश अभी जारी है
Follow Samachar24