बेमौसम बरसात व ओलावृष्ठी से किसान की ख़डी फ़सल हुई बर्बाद, अन्नदाता खुद दाने दाने को हुआ मोहताज, सरकार से लगाई आस
Gargachary Times
20 March 2026, 19:47
107 views
Mathura
मथुरा - पहाड़ों पर हो रही बर्फ़ीबारी व बारिश के कारण मैदानी इलाकों में भी मौसम ने करवट बदली है जबरदस्त बरसात व आंधी तूफान से मौसम अस्त व्यस्त है वहीं इस बरसात व ओलावृष्ठी से अन्नदाता पर भी मौसम की गहरी मार पडी है। बेमौसम बरसात से जिले में गेंहू व सरसों सब्जी की फ़सल नस्ट हो गयी है। गेंहू व सरसों की फ़सल अधिकतर पक कर तैयार हो चुकी है मगर तेज आंधी ने फ़सल को जमीन में मिला दिया है।बरसात के बाद किसान अपने खेतोँ पर पहुंच बर्बाद हुई फ़सल को देख अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है बर्बाद हुई फ़सल से चिंता में है। जो किसान करोङो लोगों का पेट भरता है आज उसके खुद खाने के लाले पड़े हैँ। किसान ने अपनी फ़सल बर्बाद होने पर सरकार से मुआवजे की मांग की है। जिले के सभी अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में आधी से ज्यादा फ़सल नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक कोई भी नेता समाजसेवी किसान की खबर लेने नहीं पहुंचा जिसके चलते किसान और भी खासा परेशान नजर आ रहा है.गोवर्धन क्षेत्र के केशव भूदेव फतेहराम केलाश दुर्गा प्रसाद जयदेव प्रधान वंटी श्रीशर्मा लक्षन दीपक ओमप्रकाश बांके बलदेव सुखदेव आदि किसानों ने साशन से क्षेत्र के गाँवों का सर्वें कराकर सहायता की गुहार लगाई है।