बेटे की हत्या में सामिल बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर माँ पहुंची थाने
Gargachary Times
20 March 2026, 19:48
67 views
Mathura
मथुरा - थाना मगोर्रा के गाँव अहमल में बिगत दिन आपसी ग्रह क्लेश के चलते बड़े भाई मेघश्याम ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने छोटे भाई निरंजन की गला रेत कर निर्मम हत्या की घटना को अंजाम दिया था जिसमे मृतक निरंजन के माता पिता के अनुसार पुलिस ने तहरीर भी लिखी थी मगर थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा मामले में निरंजन की हत्या में सामिल उसकी भाभी का नाम न होने से मृतक का परिवार व ग्रामीण नाखुश हैं। ग्राम अहमल के कुछ ग्रामीण व मृतक की माँ आज थाना मगोर्रा पहुंची और प्रकरण में थाना प्रभारी से मुलाक़ात कर हत्या में सामिल बडी बहु का नाम भी दर्ज कराकर मृतक के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाई। मीडिया से बात करते हुये मृतक की माँ ने आँखों में आंसू लिये अपने बेटे के लिये न्याय की मांग की ताकि इस तरह आगे कोई भी अपने सगे भाई के साथ इस तरह की जघन्य व निर्मम घटना को अंजाम न दे।