Loading...

मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में हैंडलूम,हैंडीक्राफ्ट, सी0सी0आई0,सी0एस0बी0, एवं टेक्सटाइल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

Gargachary Times 20 March 2026, 19:50 73 views
Agra
मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में हैंडलूम,हैंडीक्राफ्ट, सी0सी0आई0,सी0एस0बी0, एवं टेक्सटाइल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
वस्त्र मंत्री, भारत सरकार श्री गिरिराज सिंह जी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में हैंडलूम,हैंडीक्राफ्ट, सी0सी0आई0,सी0एस0बी0, एवं टेक्सटाइल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। माननीय केंद्रीय मंत्री ने टेक्सटाइल/लैदर/ उद्योग के सभी हितधारकों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि असेंबलिंग की तुलना में मैन्युफैक्चरिंग पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। बैठक में गोपाल गुप्ता (अध्यक्ष, AFMAC) तथा श्री डॉ. डी. एन. कालसी (ACEA) ने अपने विचार साझा किए। मंत्री महोदय ने सभी को शून्य प्रदूषण (Zero Pollution) की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा इस संदर्भ में सुझाव दिया कि सभी द्वारा वाटरलेस डाइंग तकनीक का उपयोग किया जाए। कार्पेट निर्यातकों ने कार्पेट को ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) योजना में शामिल करने तथा कार्पेट कारीगरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। बैठक के दौरान निर्यातकों ने लेदर, नॉन-वोवन एवं लैमिनेशन से संबंधित तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वाशन कि मंत्री महोदय ने सभी हितधारकों से केंद्र सरकार की PLI, PM-MITRA एवं NTTM योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस बैठक में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स, NTTM तथा कार्पेट से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों ने भाग लिया। आगरा में १० हस्तशिल्पियों के उत्पादों की प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने विभिन्न पारंपरिक कलाओं की सराहना की। उन्होंने आगरा की प्रसिद्ध स्टोन इनले (पच्चीकारी) कला, जरी (ज़री) एम्ब्रॉयडरी, तुलसी कंठी माला, फिरोजाबाद के ग्लास उत्पादों और मथुरा की सांझी आर्ट को देखा। मंत्री ने इन हस्तशिल्पों की सांस्कृतिक महत्व, कुशलता और निर्यात क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने शिल्पकारों को प्रोत्साहित किया कि वे नवाचार अपनाकर वैश्विक बाजार में मजबूत स्थिति बनाएं। शिकोहाबाद में DDW के दौरान तैयार उत्पादों को माननीय मंत्री जी के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया। माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित डायमंड एक्सपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्पेट निर्माण में टेक्निकल टेक्सटाइल के बढ़ते उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मिल्कवीड (आक) फाइबर को ऊन (वूल) के साथ मिश्रित करके इस्तेमाल करने की सिफारिश की, ताकि पर्यावरण-अनुकूल, टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाए जा सकें। यह कदम भारतीय टेक्सटाइल उद्योग को नवाचार, निर्यात बढ़ोतरी और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत करेगा। मंत्री जी ने उद्योग को ऐसे सस्टेनेबल प्रैक्टिस अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने बताया कि निफ्ट (National Institute of Fashion Technology) का VisioNxt (विज़न नेक्स्ट) भारत का पहला AI और Emotional Intelligence आधारित ट्रेंड इनसाइट्स एवं फोरकास्टिंग लैब/सिस्टम है। यह फैशन, टेक्सटाइल और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री के लिए इंडिजिनस (स्वदेशी) ट्रेंड फोरकास्टिंग सॉफ्टवेयर/टूल है, जो भारतीय बाजार की विविधता, को मजबूती देगा। उन्होंने केला फाइबर (बनाना), अनानास फाइबर (पाइनएप्पल/पाल्फ) और वॉटर हायसिंथ फाइबर के ट्विस्टिंग से यार्न की स्ट्रेंथ आधुनिक तकनीकी के अनुसार बढ़ाने पर जोर दिया। माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने लेदर और कार्पेट उद्योग के लिए प्रदूषण मानदंडों की समीक्षा करने पर सहमति जताई, उन्होंने बताया कि आगरा के कार्पेट को ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) योजना में शामिल करने की पहल की जाएगी जहां मुख्य उत्पाद लेदर और स्टोन-मार्बल हैंडिक्राफ्ट्स हैं, लेकिन कार्पेट उद्योग भी प्रमुख है। आगरा में निर्यातकों के साथ बैठक में माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने देश के एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए एक्सपोर्ट एसोसिएशनों से आगे आने का मजबूत आवाहन किया। उन्होंने उद्योग से उच्च स्केल, वैल्यू एडेड उत्पादन, 12 महीने उत्पादन और बाजार विविधीकरण पर जोर दिया। आगरा के कार्पेट, लेदर और टेक्सटाइल सेक्टर को लक्ष्य देते हुए कहा कि एसोसिएशन सक्रिय भूमिका निभाकर FTA, निर्यात प्रोत्साहन और MSME मजबूती से $100 बिलियन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट (2030-31 तक) हासिल करने में योगदान दें। यह कदम आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा।
Follow Samachar24