Loading...

नदीगांव (जालौन) में 14 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सड़क जाम

Gargachary Times 20 March 2026, 19:50 83 views
Jalaun
नदीगांव (जालौन) में 14 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
जालौन के नदीगांव क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 14 वर्षीय किशोर प्रशांत (पुत्र सुन्दर दोहरे) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और आक्रोशित लोगों ने सिकंदरपुर नदीगांव रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जब परिवार के सदस्य खेत पर कटाई करने गए हुए थे, उसी दौरान किशोर नहाने के लिए घर पर आया था कुछ समय बाद वह कमरे में साड़ी की लेस के सहारे फंदे से लटका मिला। जब किशोर के दादाजी घर पहुंचे सभी परिवार के लोगों को बुला लिया है तो इस हालत में देख किशोर को तुरंत नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव ले गए , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष शशिकांत चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सुन्दर दोहरे, जो झारखंड में ड्राइवरी करते हैं, ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को परिवारीजनों ने रोड जाम कर दिया उन्होंने तहरीर देकर बताया कि गांव के गंगाराम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया गया है और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी गंगाराम के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे और इसी को लेकर सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
Follow Samachar24