संत प्रेमानंद महाराज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुलाकात
Gargachary Times
20 March 2026, 19:51
96 views
Mathura
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार शाम को वह मथुरा पहुंची थी।दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे अपने परिवार के साथ वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंची।
जिन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की।
आश्रम में मौजूद संतो ने राष्ट्रपति को माला पहनाई स्वागत सम्मान किया और प्रसाद दिया।
राष्ट्रपति ने संत प्रेमानंद महाराज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।
वहीं प्रेमानंद महाराज जी ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान करीब 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की गई।
19 मार्च को संत प्रेमानंद महाराज जी का 56वा जन्मदिन था। जिसको लेकर राष्ट्रपति ने संत प्रेमानंद महाराज को जन्मदिन की बधाई भी दी।
उनकी बहन, बेटी, दामाद और धेवती रही साथ रही।