कैसरबाग चौराहा ओल्ड निशात सिनेमा प्लास्टिक फर्नीचर मार्केट के सामने लगा ट्रांसफार्मर बन सकता है बड़े हादसे का कारण
Gargachary Times
20 March 2026, 19:53
95 views
Lucknow
नगर निगम एवं बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा
कैसरबाग चौराहा ओल्ड निशात सिनेमा प्लास्टिक फर्नीचर मार्केट के सामने लगा ट्रांसफार्मर बन सकता है बड़े हादसे का कारण
लगातार लिखित अवगत कराने के बाद भी नहीं ले रहा बिजली विभाग एवं नगर निगम संज्ञान
ट्रांसफार्मर के नीचे बहता नाले का पानी आम जनमानस के लिए बड़ा खतरा
ऐसी स्थिति में ट्रांसफार्मर में करंट उतरने के कारण जा सकती है कई जाने
ट्रांसफार्मर के आसपास बैठती है गाय
गृह कर वसूली हो या फिर बिजली के बकाया बिलों की वसूली आदेश आते ही दोनों ही विभागों के अधिकारियों से लेकर कर्मचारी सब हो जाते हैं एक्टिव
कुंजी खटखटा खटखटा कर की जाती है वसूली चिपकाई जाती है नोटिस सुबह 6:00 बजे से ही शुरू हो जाती है कार्रवाई अधिकारी करते हैं सीलिंग
इन आदेशों पर इतने एक्टिव क्यों?
क्योंकि इसमें अपनी भी चमकाई जाती हैं जेबें