Loading...

थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थल पर लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 20 March 2026, 19:57 67 views
Firozabad
थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थल पर लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी नगला चौबे थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद को मय लाइसेंसी राइफल 315 बोर, 07 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 03 खोखा कारतूस 315 बोर बरामदगी सहित ग्राम नगला चौबे से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24