Loading...

कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

Gargachary Times 20 March 2026, 19:58 131 views
Firozabad
कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक के दौरान जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने, ब्लैक स्पॉट की सुदृढ़ीकरण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की जा रही, प्रवर्तन की कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई, बैठक के दौरान परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, उसमें बताया गया कि वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में अब तक 19347 चालान किए गए हैं, जो 27.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, वहीं तेज रफ्तार वाहनों के विरुद्ध 62.50 प्रतिशत बढौत्तरी दर्ज की गई, जबकि फिरोजाबाद में स्थापित स्मार्ट सिटी कैमरों के माध्यम से 1 से 15 मार्च के बीच 43500 इमेज प्राप्त की गई, जिसके आधार पर 8950 ई- चालान किए गए, जनपद में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की पहचान की गई, जिसमें मुख्य रूप से जाटवपुरी चौराहा, नगलावरी, गांधी पार्क और फिरोजाबाद क्लब चौराहा को हॉटस्पॉट घोषित किया गया, साथ ही एन0एच0-19 पर सिरसागंज पब्लिक स्कूल, नगला राधे मोड पर गुंजन चौक जैसे स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित कर वहां सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जन भागीदारी का विषय है, आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रवर्तन की कार्यवाही तेज हुई है, लेकिन हमारा लक्ष्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि बहुमूल्य जीवन मानव जीवन को बचाना है, एनएचएआई यह सुनिश्चित करें कि हाईवे पर जहां भी अवैध कट है, उन्हें तुरंत बंद किए जाएं, साथ ही एक्सप्रेसवे पर प्रत्येक 10 किलोमीटर पर एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि गोल्डन हॉवर्स में घायल को उपचार मिल सके, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए, जिसमें उन्होंने कहा कि जो हेलमेट नो पेट्रोल के नियम को कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए, एक्सप्रेस वे पर ओवर स्पीडिंग के चालान काटने की प्रक्रिया तेज की जाए, साथ ही साथ स्कूलों और कॉलेज में छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए व्यापक अभियान चलाए जाएं
Follow Samachar24