Loading...

निपुण भारत मिशन एवं वेशिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Gargachary Times 20 March 2026, 19:59 126 views
Firozabad
निपुण भारत मिशन एवं वेशिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी महोदय द्वारा जारी रोस्टर के क्रम में आज दिनांक 20.03.2026 को प्रातः 10ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा स्कूल चलो अभियान 2026-27 के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि मुख्य सचिव महोदय, उ0प्र0 शासन द्वारा स्कूल चलो अभियान के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गये हैं, उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 03 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले शत-प्रतिशत बच्चां का आंगनबाड़ी/ बालवाटिका में नामांकन, 06 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समस्त बच्चों का कक्षा-1 में शतप्रतिशत नामांकन, 07 से 14 वर्ष के समस्त ड्रॉपआउट/आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हींकरण एवं विद्यालयों में शतप्रतिशत नामांकन कराया जाये। विभिन्न स्तर पर अध्ययनरत् बच्चों का शत-प्रतिशत ट्रान्जिशन अर्थात आंगनवाड़ी/बालवाटिका से कक्षा-1 में शतप्रतिशत नामांकन, कक्षा-5 से कक्षा-6 में शतप्रतिशत नामांकन, कक्षा-8 से कक्षा-9 में शतप्रतिशत नामांकन एवं कक्षा-10 से कक्षा-11 में शतप्रतिशत नामांकन कराये जाने हेतु प्रभावी रणनीति बनाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये गये। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अध्यापकों द्वारा किसी भी बच्चे को जन्म प्रमाण-पत्र अथवा आधार पहचान सम्बन्धित दस्तावेजों के अभाव में प्रवेश से बंचित न किया जाए तथा बच्चों के सम्बन्ध में अभिभावक द्वारा दी गई सूचना को प्रवेश हेतु मान्य किया जाए। शैक्षिक सत्र 2026-27 में 01 अप्रैल, 2026 को बच्चों को पुस्तकों का पूरा सेट उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में जनपद स्तर पर 48 प्रतिशत आपूर्ति प्राप्त हो चुकी है, जिसे विद्यालयों में उपलब्ध कराया जा रहा है। समग्र शिक्षा एवं पी0एम0श्री योजनान्तर्गत विभिन्न मदों में जारी लिमिट की प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गये साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि विद्यालयों में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए फोटो सहित निरीक्षण टिप्पणी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को 24 मार्च, 2026 तक उपलब्ध करायें। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति के सम्बन में कार्यदायी संस्था यूपी सिड़को को नोटिस जारी करने एवं निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने के साथ निर्माण कार्य की जांच कराने के निर्देश दिये गये। ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत असंतृप्त विद्यालयों की पैरामीटरवाइज सूची तैयार कर प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे होने वाली वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा किये जाने के निर्देश दिये गये। सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं में अपेक्षित कार्यवाही किये जाने के साथ-साथ समस्त जनपद व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा प्रेरणा एप के माध्यम से प्रतिमाह विद्यालय निरीक्षण का लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 533 विद्यालय निपुण विद्यालय के रूप में उभर कर आये हैं, जिसमें जनपद फिरोजाबाद आगरा मण्डल में प्रथम स्थान पर है। वित्तीय प्रगति बढ़ाये जाने के साथ्ज्ञ आई0जी0आर0एस0 प्रकरणों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये।
Follow Samachar24