Loading...

मथुरा में हुआ जमकर वबाल, गौरक्षक फ़रसा वाले बाबा की ट्रक से कुचल कर मौत के बाद लोगों में फैला आक्रोश

Gargachary Times 21 March 2026, 20:35 82 views
Mathura
मथुरा में हुआ जमकर वबाल, गौरक्षक फ़रसा वाले बाबा की ट्रक से कुचल कर मौत के बाद लोगों में फैला आक्रोश
डी डी शर्मा, मथुरा: मथुरा के कोसी छाता क्षेत्र में उस समय बवाल मच गया ज़ब गौ सेवा में अपना जीवन व्याप्त करने वाले गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ़ फ़रसा वाले बाबा की गांव नबीपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके चलते बाबा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की सूचना पर आसपास से हजारों ग्रामीण एकट्टे हो गये और बाबा के पार्थिव शरीर को दिल्ली आगरा हायवे पर रख जाम लगा दिया.पुलिस ने ज़ब लोगों को समझा बुझा जाम खुलवाने की कोशिस की तो आक्रोषित लोगों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया जिसके चलते पुलिस कर्मियों में भगदड मच गयी । पुलिस बल ने भी जवावी कार्यवाही करते हुये आंसू गैस के गोले दागे और रबर की गोलियां भी चलाई जिस से आक्रोषित भीड़ को तितर बितर किया गया. आक्रोषित भीड़ द्वारा की गयी पत्थर बाजी में एसपी सिटी राजीव कुमार एसपी देहात हरिश्चन्द्र रावत एडीएम प्रशाशन अमरेश कुमार सहित वीआईपी ड्यूटी में तैनात एक इंस्पेक्टर की गाडी क्षतिग्रस्त हो गयी। फरसा वाले बाबा गांव आजनोक के रहने वाले थे उनको निडर और ब्रज के प्रमुख संतो में गिना जाता है। वहीं मामले पर बात करते हुये मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया की कोहरे के चलते ट्रक ने बाबा को टक्कर मारी है जिसमे उनकी जान गयी है वहीं ट्रक छोड़ भाग रहे चार लोगों में से एक युवक को गिरफ्तार किया है तीन लोग कोहरे का फायदा उठा कर भागने में सफल हुये हैँ। जाम खुलवा दिया गया है तथा गैर जनपद से आये कुछ लोगों ने उपद्रव किया है कानून खराब करने वाले उपद्रवियों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मामले की जानकारी मिलते ही सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आला अधिकारीयों से बात की और दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आदेश दिया है। फ़रसा वाले बाबा की मौत के बाद हिंदूवादी संगठनों व गौ सेवकों में शोक की लहर दौड़ गयी गाँव व बाबा के आश्रम पर सन्नाटा पसरा है।
Follow Samachar24