रात में चोरी के मामले में फरार आरोपी कन्हा उर्फ कर्णसिंह गिरफ्तार
Gargachary Times
21 March 2026, 20:40
66 views
Bharatpur
भरतपुर। शहर में चोरी की वारदातों पर लगाम कसते हुए भरतपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। रात में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना मथुरागेट पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी कन्हा उर्फ कर्णसिंह को दबोच लिया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी शहर के पर्यवेक्षण में थाना अधिकारी हरलाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 89/26 में धारा 305(ए) एवं 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। आरोपी पर नगर निगम से कंप्यूटर सहित अन्य सरकारी सामान चोरी करने का आरोप है।