Loading...

करहल चौराहे पर नाले में मिले अज्ञात शव का सनातन संस्कृति से हुआ अंतिम संस्कार

Gargachary Times 21 March 2026, 20:44 126 views
Mainpuri
करहल चौराहे पर नाले में मिले अज्ञात शव का सनातन संस्कृति से हुआ अंतिम संस्कार
मैनपुरी - मैनपुरी में मानवता की मिसाल एक बार फिर सामने आई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन ने आज 52वें अज्ञात शव का पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कर समाज के सामने संवेदनशीलता की नई मिसाल पेश की। जब मृतक की पहचान नहीं हो सकी और कोई परिजन सामने नहीं आया, तब फाउंडेशन के सदस्यों ने आगे बढ़कर उसे सम्मानजनक विदाई दी। संस्था का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ अंतिम संस्कार करना नहीं, बल्कि यह संदेश देना है कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहे पर 3 दिन पूर्व सनाले में एक अज्ञात शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास किया लेकिन सबकी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, 72 घंटे बाद पुलिस ने मोर्चरी में रखे शव का पोस्टमार्टम कराया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाउंडेशन के लोगों से सम्पर्क किया। इसके बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार ग्रह पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे समय में जब कई बार अपने भी साथ छोड़ देते हैं, यह संस्था समाज में इंसानियत की लौ जलाए हुए है। लगातार 52 अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर रही यह पहल अब मैनपुरी में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता का मजबूत प्रतीक बन चुकी है। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंचल तिवारी, अतुल सक्सेना, अरुण यादव, अवनीश शाक्य, पुनीत अग्निहोत्री, रोहित सक्सेना, सुरेश यादव, अनुभव सक्सेना, प्रवीन पाण्डेय, गोविन्द दिवाकर के अलावा शहर कोतवाली पुलिस से मनोज चौधरी और रंजीत चौधरी के अलावा फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
Follow Samachar24