टूंडला रोड पर हादसा: बाइक फिसलने से मजदूर गंभीर घायल
Gargachary Times
21 March 2026, 20:46
69 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद के टूंडला रोड स्थित नगला सोंठ के समीप शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार भीकम सिंह, जो कि उड़ी गढ़ी के रहने वाले हैं, जोधरी क्षेत्र से काम करके अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नगला सोंठ के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल को संभाला और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।