उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
Gargachary Times
21 March 2026, 20:49
74 views
Lucknow
लखनऊ: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज उदयन सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनपद कौशाम्बी में विकास की बहुत सम्भावना है। विकास खण्ड, थाना एवं तहसील में व्यवस्थाआें को और सुदृढ कर आमजन को लाभान्वित किया जाय। उन्हांने सभी अधिकारियों से कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शी रूप से क्रियान्वित कर पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से लाभान्वित किया जाय। उन्होंने निरीक्षण भवन पी.डब्ल्यू.डी., मंझनपुर को उच्चीकृत करने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मान्यवर काशीराम गेस्ट हाउस, ओसा का मेन्टीनेन्स कराने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर मा. विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी, शिवमाहन मौर्य, अवधेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य एवं जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।