प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर अभिनंदन कार्यक्रम किया गया आयोजित
Gargachary Times
21 March 2026, 20:50
72 views
Dholpur
भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति धौलपुर द्वारा धौलपुर जिले की राजाखेड़ा तहसील की महदपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम गड़राई निवासी प्रतिभावान छात्र अभिषेक अरेला (पुत्र बृजमोहन अरेला के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अंतिम चयन सूची में चयनित होने पर भव्य अभिनंदन किया गया
अभिनंदन समारोह का आयोजन गोविंद वाटिका में किया गया, जहां बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे
समारोह को संबोधित करते हुए राजेश महदपुरा ने कहा कि बीहड़ क्षेत्र से निकलकर अभिषेक अरेला ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी वहीं मुकेश हनुमानपुरा ने कहा कि वर्तमान समय में सामान्य वर्ग के छात्र का इस स्तर पर चयन होना अभिषेक की असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है जिस क्षेत्र में शिक्षा का स्तर अपेक्षाकृत कम है, वहां से इस प्रकार की सफलता अन्य युवाओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी इस अवसर पर मुकेश शर्मा, राजेश महदपुरा, मुकेश हनुमानपुरा, राजेंद्र शर्मा, नंदकिशोर शुक्ला, रामकिशोर, प्रमोद भारद्वाज, रामनिवास अरेला, बृजमोहन अरेला, विजय कुमार अरेला, प्रमोद अरेला, रामनाथ अरेला, गोविंद शर्मा, देवेंद्र सिंह तोमर, रमाकांत शर्मा, रमेश चंद मछरिया सहित सर्व समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।